Site icon News1India

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उतारे 2 मुस्लिम उम्मीदवार, जानें कौन कहां से है उम्मीदवार

Haryana

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने हरियाणा के दो मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, नसीम अहमद को फिरोजपुर झिरका से और ऐजाज खान को पुन्हाना से।

नूंह से संजय सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मेवात क्षेत्र के नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना को मुस्लिम बहुल इलाका माना जाता है, इसलिए ज्यादातर पार्टियां यहां से मुस्लिम उम्मीदवार ही उतारती हैं।

BJP ने उतारे 2 मुस्लिम उम्मीदवार

भले ही हरियाणा में बीजेपी की दो बार सरकार बनी हो, लेकिन नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना से उसके उम्मीदवार कभी जीत नहीं पाए। पिछली बार इन सीटों पर कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार विजयी रहे थे। इन सीटों पर कांग्रेस और इनेलो का प्रभाव मजबूत माना जाता है, और बीजेपी यहां से कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़े: वन विभाग को भेड़ियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, पांचवा भेड़िया सुबह 6 बजे पकड़ा गया

यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी ने मेवात से मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हों। 2019 के चुनाव में भी पुन्हाना से नौक्षम, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, और नूंह से जाकिर हुसैन को मैदान में उतारा गया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी नसीम अहमद को फिर से मौका दिया गया है, जबकि पुन्हाना और नूंह से नए चेहरे उतारे गए हैं।

बीजेपी के पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम

पहली सूची में बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री और करनाल से विधायक नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र के लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी की कोशिश लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की है, हालांकि उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस राज्य में सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। 90 सदस्यीय विधानसभा (Haryana Election) के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

Exit mobile version