Site icon News1India

Jalandhar Bypoll Result: कांग्रेस का हुआ सफाया! दिल खोलकर AAP को जनता ने दिए वोट

जालंधर लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होगा। मतगणना लगातार जारी है। बता दें कि जालंधर में 10 मई को मतदान हुआ था। इस, चुनाव का परिणाम कुछ भी होॉ, लेकिन इसका सभी राजनीतिक पार्टियों पर असर पड़ना तय है। वहीं अभी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकु निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस की करमजीत कौर दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं। तीसरे स्थान पर शिरोमणी अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार सुखविंदर सुखी है। बीजेपी चौथे स्नान पर है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू अब 25000 वोटों से आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर हैं। उन्हें अभी तक 1,16,431 वोट मिले हैं। आप कार्यकर्ता ने अभी से जीत की खुशी मनानी शुरू कर दी है। जालंधर संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने 40,000 वोटों की लीड बना ली है।

Exit mobile version