Site icon News1India

आज पंजाब हरियाणा में ट्रेन सेवा रहेगी प्रभावित, किसानों 12 से 3 बजे तक होगा रेल रोको अभियान

Farmers Rail Roko Campaign

Farmers Rail Roko Campaign : किसान आंदोलन एक बार फिर उग्र होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि किसानों का दिल्ली कूच असफल रहा, लेकिन अब उन्होंने एक और बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। किसानों ने घोषणा की है कि कल, यानी बुधवार को, वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

हालांकि रेलवे प्रशासन के पास इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेलवे प्रशासन रूट को डायवर्ट कर के यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ के रास्ते सेवा प्रदान करेगा, ताकि यात्रियों को कोई कठिनाई न हो।

किसानों का रेल रोको अभियान आज

किसान अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब एक बार फिर किसानों ने 12 बजे से 3 बजे तक रेल रोको अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोहरे और …

इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने कहा कि उन्हें अभी तक लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हमारे पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन जैसी जानकारी हमें मिली है, हम पहले की तरह ही डायवर्जन रूट पर गाड़ियां चलाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या न हो।

Exit mobile version