Site icon News1India

बारामूला: गुलमर्ग में भीषण हिमस्खलन, दो विदेशी नागरिकों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जहां मैदानों में अभी तक ठंड ने अपने पैर पसार रखे हैं वहीं पहाड़ों में भी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। दरअसल जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट’ के ऊंचाई वाले इलाके में बुधवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ है। अधिकारियों ने द्वारा यह जानकारी दी गई है। बारामूला जिला के पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट किया करते हुए लिखा है कि ‘‘गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिज़ॉर्ट अफरवत चोटी हापथखुद में हिमस्खलन हुआ है। जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने की आंशका है। हालांकि बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उन्हें फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।”

वहीं घटना से जुड़े एक वीडियो सामने आई है जिसमें लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। वहीं अधिकारियों ने बताया कि दो विदेशी नागरिक और दो ‘गाइड’ के लापता होने की खबर थी। जिनमें से दोनों विदेशी नागरिकों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version