Site icon News1India

Jammu and Kashmir: राजौरी में दुखद हादसा, खाई में गिरी सेना की एंबुलेंस, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। जहां भारतीय सेना की एंबुलेंस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी और इस दुर्घटना में 2 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में से एक जवान राजौरी का ही रहने वाला था तो वहीं दूसरा जवान बिहार का निवासी था।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा नियंत्रण रेखा के नजदीक डुंगी गाला सेक्टर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक ने तेज मोड़ पर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी। इस दौरान एंबुलेंस चालक और एक सैनिक की मौत हो गई। बता दें कि पिछले साल सिक्किम में एक ऐसे ही हादसे में 16 जवान शहीद हो गए थे।

Exit mobile version