Site icon News1India

Haryana Assembly Election 2024: लाडवा सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई, नायब सिंह सैनी ने बनाई बढ़त

Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की 15वीं विधानसभा चुनावों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान हुआ। इस बार लाडवा सीट पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मेवा सिंह को मैदान में उतारा है। इनेलो से सपना बड़शामी, आम आदमी पार्टी (आप) से जोगा सिंह और जेजेपी-एएसपी से विनोद शर्मा चुनावी मैदान में हैं।

2019 में क्या था चुनावी माहौल?

2019 में हुए विधानसभा चुनाव में मेवा सिंह ने बीजेपी के उम्मीदवार पवन सैनी को 12,000 से अधिक वोटों से हराया था, जबकि 2014 में बीजेपी ने इस सीट पर सिर्फ 2,992 वोटों से जीत हासिल की थी। मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई, और चार राउंड की गिनती के बाद नायब सिंह सैनी 9632 वोटों की बढ़त के साथ 36613 वोट प्राप्त कर चुके हैं। कांग्रेस के मेवा सिंह को 26942 वोट मिले हैं, जबकि इनेलो की सपना बड़शामी 4330 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

हरियाणा में कौन बनेगा CM? हुड्डा और सैलजा की दावेदारी से कांग्रेस में बढ़ी हलचल!

2024 में बने हरियाणा के मुख्यमंत्री 

नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के मिजापुर माजरा गांव में एक OBC परिवार में हुआ। उन्होंने बिहार के बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। 1996 में, वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गए और मनोहर लाल खट्टर के साथ जुड़ गए।

2002 में उन्हें अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा का महासचिव नियुक्त किया गया, और तीन साल बाद 2005 में वे युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। 12 मार्च 2024 को, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

Exit mobile version