Site icon News1India

उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में 15 वर्षीय मासूम के साथ गैंगरेप दुष्कर्म

गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक लड़की के साथ दिनदहाड़े गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला मुरादनगर का है , पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने जानकारी देेेते हुए बताया की एक दम्पति की शिकायत थी की सोमवार को जब वे घर से बाहर गए हुए थे तो उनकी 15 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी , तभी घर के पास काम करने वाला एक युवक उनके घर आया और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर की कुछ दूरी पर जंगल की ओर ले गया। जहां उसने लड़की के साथ रेप कर, अपने दोस्तों को भी करने को कहा, वहीं लड़की को अधमरी बेहोशी की हालत में छो़ड़ दरिंदे भाग निकले।

युवती के परिजनों को जब यह सब पता चला तो उन्होंने फ़ौरन पुलिस को संपर्क कर मामंला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस एक नामजद और 4 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version