Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मुहर्रम के जुलूस में पसरा मातम! हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया

Bokaro News: मुहर्रम के जुलूस में पसरा मातम! हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, 4 लोगों की मौत, 11 लोग घायल

झारखंड के बोकारो जिले में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पेटरवार थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर ताजिया निकाला हया था। इसी दौरान ताजिया बिजली तार की चपेट में आगया, जिसकी चपेट में 13 लोग आ गए। आनन-फानन में सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि 11 लोगों को गंभीर अवस्था में बोकारो जेमरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सात अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

मुहर्रंम जुलूस मातम में बदला

बता दें कि घटना शनिवार सुबह पेटरवार थाना अंतर्गत खेत के गांव में हुई। मुहर्रंम जुलूस उस वक्त मातम में बदल गया, जब ताजिया उठाने के क्रम में 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में 13 लोग आ गए। ताजिया जैसे ही हाईटेंशन तार में सटा, जुलूस के लिए रखा बैटरी ब्लास्ट कर गया। वहीं इस धमाक में दस लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान कई लोग करंट की भी चपेट में आ गए।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह मुहर्रम का ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में झुलसे 13 लोगों को आनन-फानन में बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की हालत कंट्रोल में थी। बाकी 11 को गंभीर हालत में बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 18वर्षी साजिद अंसारी, 21 वर्षीय आसिफ रजा, 34वर्षीय अंमुल रब और 19वर्षीय गुलाम हुसैन शामिल है।

Exit mobile version