उत्तर प्रदेश में महिला संबंधी अपराध और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 21 जुलाई से सात अगस्त तक डीजीपी विजय कुमार की निगरानी में महिला बीट व महिला हेल्प डेस्क अभियान चलाया गया। इस दौरान छेड़खानी के मामले में 17324 अराजक तत्वों को चिन्हित किया गया। इनमें से 14533 को चेतावनी देकर व काउंसिलिंग कर छोड़ा गया।
वहीं इस अभियान के तहत बीट पुलिस के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी या अन्य अशिष्ट आचारण करने वाले व्यक्तिय अगला विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई। सड़को, बाजारों व अन्य सार्वजनिक महत्व के स्थानों को महिलाओं के लिए सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अराक तत्वों को चिन्हित किया गया। थाना के बीट महिला व पुरुष बीट द्वारा सादे कपड़ों में संवेदनशील क्षेत्र का भ्रमण छेड़खानी करने वालों को चेतावनी दी गई।