Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
5 दिन से 2 टापू जलमग्न, भूख से तड़प रहे 4 लोग, SDRF टीम के बाद अब..

5 दिन से 2 टापू जलमग्न, भूख से तड़प रहे 4 लोग, SDRF टीम के बाद अब भारतीय सेना पहुंची झांसी

यूपी के झांसी के खड़ेसर गांव से सटी बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर है। जिससे 2 टापू 5 दिन से जलमग्न है। बड़ी बात ये है कि टापूओं पर 2 लोग भी फंसे हुए है। युवक कई दिनों से भूखे हैं। नदी में पानी का बेग भीषण होने के कारण टापू तक पहुंचना मुश्किल है। इसलिए लोकल संसाधन काम नहीं आ रहे है।

जिसके बाद देर रात चित्रकूट से SDRF की टीम को बुलाया गया है। लेकिन SDRF की टीम को बिना किसी सफलता के वापस जाना पड़ा। जिसके बाद आज आर्मी की टीम मौके पर युवकों को निकालने का प्रयास करेगी। लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं।

वहीं इसी बीच एक और खबर सामने आई है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री भी टापू पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए नदी के किनारे अपने साथियों के साथ डेरा जमाए हुए हैं। आपको बता दें खड़ेसर गांव से सटी बेतवा नदी पर 2 टापू बने हैं।

जानकारी के मुताबिक बड़े टापू पर गांव के किसानों की 8 एकड़ जमीन है। 19 अगस्त को गांव के फूलसिंह उर्फ भूरे, अशोक जिनकी उम्र 21 वर्ष है, मनीराम जिनकी उम्र 40 साल है और हरि बड़े टापू पर स्थित खेत पर गए थे।  शाम को नदी का जलस्तर एकदम बढ़ गया और चारों लोग दोनों टापू पर फंस गए। वहीं मनीराम व हरि बड़े टापू पर फंस गए।

बताया गया है की टापू पर फं लोग पिछले 4 दिन से भूखे प्यासे है। जिनको आज प्रशासन निकालने का प्रयास करेगा। तो वहीं तहसील दार अजय कुमार ने बताया की नदी के बढ़ रहे जल स्तर को लेकर नदी किनारे लोगों को नदी की तरफ न जाने की सलाह भी दी गई थी।

Exit mobile version