Site icon News1India

बच्चा चोरी के शक में 20 वर्षीय नेपाली युवक को बुरी तरह पीटा, डॉक्टर्स ने मृत किया घोषित

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक 20 वर्षीय नेपाली युवक को बच्चा चुराने के शक में पीट-पीट कर मार डाला गया। ग्रेटर नोएडा के दनकौर के पास ही गांवासियों ने एक नेपाली युवक पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया। इस दौरान माहौल गरम होने के कारण कुछ गांवासियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद नेपाली लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

नेपाल का यह 20 वर्षीय युवक ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में कनारसी गांव में रहता था। वह एक किसान परिवार के लिए मजदूरी का काम किया करता था। गांव वालों के अनुसार नानकू बुधवार को नरेश के घर में घुस गया था। वही नरेश के परिजनों का कहना है की नानकू उनके घर से बच्चा चोरी करके ले जा रहा था।

नानकू पर बच्चा चोरी का आरोप लगाने के बाद आस पास में गांव वाले एकत्र हो गए। इसी बीच कुछ लोंगो ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के करण वह गंभीर रूप से से जख्मी हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भेजा। अस्पताल में नानकू को मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा मामले में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करेगी।

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version