Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : 21 सौ से अधिक बूथों पर घर- घर जाकर योजना लाभार्थी से किया संपर्क, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से शुरू हुए भाजपा के टोली महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी के पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोली ने जिले के 21 सौ से अधिक बूथों पर जाकर लाभार्थीयों से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने लोगों को योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और भाजपा के प्रत्याशियों को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में वोट देने की अपील की।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने सुलतानपुर विधानसभा अन्तर्गत नगर के नारायणपुर वार्ड के बूथ संख्या 330, 330, 331,332 पर योजना लाभार्थियों से मिलकर टोली महासंपर्क अभियान का शुभारंभ किया।इस दौरान महामंत्री संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, सभासद अरुण सिंह,अरूण कुमार,बूथ अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, चरणजीत सिंह, सूबेदार सिंह, गुलाब सिंह ,दीपक मिश्रा, संदीप मिश्रा, लालेन्द्र प्रताप सिंह ने पांच -पांच लोगों की टोली बनाकर लाभार्थी सुनीता, सुगना देवी, श्यामकली, प्रभावती, नूरबानों, गुजराती देवी सहित 2 दर्जन से अधिक लाभार्थियों से संपर्क व संवाद स्थापित किया।

RELATED POSTS

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025
Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

December 20, 2025

वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आर.ए. वर्मा ने सदर विधानसभा के गांव मीरा मानिकपुर के बूथ संख्या 369 पर मण्डल अध्यक्ष संदीप पाण्डे के साथ लाभार्थियों से संपर्क किया।जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने कादीपुर नगर के बूथ संख्या 106 जवाहरनगर,धर्मेन्द्र कुमार ने राईननगर ,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने शास्त्रीनगर के बूथ संख्या 310, 311 पर सेक्टर संयोजक राजीव सिंह,बूथ अध्यक्ष हनुमान त्रिपाठी, विनोद सिंह, मोहित साहू की टोली के साथ लाभार्थी वीना कसौधन,राम किशोर चौरसिया सहित 1 दर्जन लोगों से संपर्क किया।टोली महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के 21 सौ से अधिक बूथों पर जाकर लाभार्थियों के घर दस्तक दी, स्टीकर लगाया और सहमति से मिस्डकॉल के जरिए पार्टी का सदस्य बनाया।

साथ ही साथ इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी व डॉ आर.ए.वर्मा ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने लोगों को बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराया, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाने के साथ ही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है। प्रदेश मंत्री शंकर गिर ने कहा भाजपा की सरकार पारदर्शी और जवाबदेह सरकार है।सरकार गरीबों, किसानों, नौजवानों के लिए समर्पित है।लाभार्थी संपर्क अभियान में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।दुबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,लोहरामऊ राम अभिलाख सिंह, कटका सुभाष वर्मा, धनपतगंज संदीप तिवारी,भदैंया राजेश चतुर्वेदी कादीपुर भूपेन्द्र पाठक,करौंदीकला सुनील सोनी,जयसिंहपुर मण्डल अध्यक्ष सहित 26 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के संयोजन में लाभार्थियों से संपर्क किया।

(संतोष पांडेय)

Tags: UP NewsUttar Pradeshआज का समाचारताजा खबरें आज कीभाजपा समाचारसुल्तानपुर समाचार
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post

Karnataka: लोन न मिलने पर शख्स ने बैंक को किया आग के हवाले, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist