Site icon News1India

चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा शख्स, फिर हुआ चमत्कार, भगवान ने दी ये सजा, देखें वीडियो

नई दिल्लीः बुरे इरादों रखने वालों का बुरा परिणाम होते हैं. कभी-कभी भगवान भी बुरे इरादों वाले लोगों को हाथों-हाथ से सजा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक व्यक्ति चोरी के इरादे से मंदिर में घुसा लेकिन भगवान ने उसे ऐसी सजा दी कि वह मंदिर से बाहर नहीं निकल सका.

मंदिर में चोरी के प्रयास का ये मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जामी येल्लम्मा मंदिर का है. यहां एक शख्स जेवर चोरी करने की नीयत से मंदिर में घुसा. मंदिर में प्रवेश करने के लिए उसने दीवार में एक छेद किया और उसी छेद से मंदिर में प्रवेश किया. लेकिन चोरी करने के बाद वह मंदिर से बाहर नहीं आ सका. वो इतना फंस गया कि उसने लोगों को मदद के लिए पुकारना शुरू कर दिया.

भगवान ने बुरे कर्मों की दी सजा.

ऐसा माना जाता है कि आपको अपने सभी कार्यों का फल इस धरती पर मिलता है, चाहे वह अच्छा हो या बुरा. दरअसल, चोर दीवार में बने छेद से चोरी करके जब बाहर आ रहा था तो उसी छेद में फंस गया. चोर उसी छेद से जेवर निकाल कर बाहर निकलने लगा, लेकिन सफल न हो सका और उसी में फंसा रह गया. लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं.

लोगों से मदद के लिए लगाई गुहार

मिली जानकारी के अधार पर पापाराव ने रात में मंदिर में प्रवेश किया और एलम्मा माता के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए थे. जिसके बाद गहने को कपड़े में बांधकर बाहर निकलने के लिए उसी खिड़की का सहारा लिया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका. फिर अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने चोर को रोते और मदद की गुहार लगाते देखा तो मामला समझ में आया तो गांव वाले भी दंग रह गए. लोगों ने उसे बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब की लत के कारण चोरी का आदतन अपराधी है और भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. हालांकि पुलिस ने चोर के पास से मंदिर से चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं.

Exit mobile version