Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
एक साल बाद पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब - news 1 india

एक साल बाद पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार सुबह जम्मू की अतंरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे में गोलीबारी कर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का बीएसएफ के जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। कुछ देर चली इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

BSF के गश्ती दल ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के उप महानिरीक्षक एसपीएस संधू ने कहा कि आज सुबह बीएसएफ के जवानों के गश्ती दल ने पाकिस्तानी रेंजर्स की अकारण फायरिंग का करारा जवाब दिया। जम्मू सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भारतीय पक्ष से कोई हताहत नहीं हुआ

करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर होती रही फायरिंग

भारत और पाकिस्तान ने फरवरी 2020 में जम्मू एवं कश्मीर की सीमाओं पर नए सिरे से संघर्ष विराम के लिए सहमति व्यक्त की थी। कुछ उल्लंघनों को छोड़कर समझौते का पालन हो रहा है, जो सीमावर्ती निवासियों और किसानों की राहत के लिए है, जिन्होंने नियंत्रण रेखा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कृषि गतिविधियों को फिर से शुरू किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही, परंतु उसके बाद वातावरण शांत हो गया। इस गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

आखिर क्या था पाकिस्तान का इरादा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अचानक से गोलीबारी पाकिस्तानी रेंजर्स की चाल भी हो सकती है। गोलीबारी की आड़ में या तो वे भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाना चाहते थे  या फिर ड्रोन की मदद से हथियार या फिर नशीले पदार्थ की खेप को इस ओर भेजना चाहते थे, पाकिस्तान की इस योजना को बीएसएफ जवानों ने नाकाम कर दिया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा पुलिस ने मिलकर अरनिया सेक्टर के कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया ताकि किसी भी आतंकी या फिर किसी संदिग्ध वस्तु के होने की आशंका को खत्म किया जा सके।

ये भी देखिए:-Kangana Ranaut: ‘मूवी माफिया’ महेश भट्ट क्यों छुपा रहे हैं असली नाम असलम ? बेटे राहुल ने भी बताया- मेरा नाम मोहम्मद रखना चाहते थे

Exit mobile version