Site icon News1India

मदरसों के बाद अब योगी सरकार करवाएगी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सर्वे, आदेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे में मदरसों के बाद अब वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का भी सर्वे करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सर्वे एक महीने के भीतर पूरा करवाने का आदेश दिया है और वही इस समय सीमा के अन्तर्गत ही की गई जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाए. आपको बतादे की सरकार ने प्रदेश भर के 75 जिलों में वक्फ बोर्ड की जितनी भी जमीनें हैं उन्हें वक्फ के नाम से अभिलेखों में दर्ज कराया जाए।

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सर्वे के दौरान वक्फ बोर्ड की अपनी सभी संपत्तियों की पूरी जानकारी उपलब्ध करानी होंगी। इस सर्वे के पीछे सरकार की मंशा वक्फ प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे और बिक्री पर रोक लगाना है. सरकारी आदेश के मुताबिक यूपी में प्रदेश के सभी जिलों में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्डों एंव उसकी संपत्तियों की जांच होगी. इसके साथ ही सरकार ने राजस्व विभाग के वर्ष 1989 के शासनादेश को भी निरस्त करते हुए हुए जांच एक माह में पूरा करने के निर्देश सभी जिलों को दिए हैं।

Exit mobile version