Site icon News1India

एग्जाम में सवाल का जवाब ना आने पर छात्र ने आंसर शीट पर लिखा गाना, टीचर को किया इंप्रेस

चंडीगढ़: जब किसी छात्र को परीक्षा में सवाल का जवाब नहीं आता है तो वो क्या करेगा.. ज्यादा से ज्यादा वो गलत उत्तर लिख देगा या फिर आंसर शीट खाली छोड़ देगा। लेकिन एक छात्र ने तो हद ही कर दी है। दरअसल, उनसे अपनी आंसर शीट को फ़िल्मी गानों से भर दिया है। कहा जा रहा है कि ये आंसर शीट चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के किसी छात्र का है। अब छात्र की आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शीट में कथित तौर पर टीचर ने भी जवाब दिया है, जो वाकई दिलचस्प है।

वायरल हो रहा है छात्र का वीडियो

वायरल हो रहे इस आंसर शीट में छात्र ने केवल तीन ही सवालों के जवाब दिए हैं। बाकी के दो प्रश्नों के जवाब ने छात्र ने फिल्म के गाने लिखें हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जब छात्र को सवालों के जवाब नहीं सूझे, तो उसने टीचर को खुश करने के लिए अनोखे अंदाज में तारीफ़ की। उसे प्रश्न के जवाब में फिल्म 3 इडियट्स का गाना Give Me Some Sunshine…Give Me Some Rain लिखा।

https://www.instagram.com/reel/CqYAKe2oM_5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f54b7ff0-e18d-4672-bd2d-36987459d1ca

दूसरा जवाब उसने टीचर के लिए लिखा था – आप एक शानदार टीचर हैं। ये मेरी गलती है कि मैंने अच्छे से मेहनत नहीं की। भगवान! मुझे कुछ टैलेंट दें। तीसरे जवाब में उसने फिल्म पीके का गाना लिखा। सोशल मीडिया पर छात्र का ये वीडियो खूब सुर्खियों में है।

कहां शेयर किया गया है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर cu_memes_cuians नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इसे शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा – टीचर ने छात्र का पेपर देखकर क्या जवाब दिया उसके लिए वीडियो को आखिरी तक देखें। इस वीडियो को देखकर हर कोई चौंक गया है। वहीं छात्र द्वारा लिखी गई आंसर शीट आग की तरह फ़ैल रही हैै।

Exit mobile version