Site icon News1India

Agra: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से सहमें लोग, आई घरों में दरारें, 4 लोग रेस्क्यू

आज यानी शनिवार को आगरा के मंडोला कलर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के आस-पास घनी बस्ती है। जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया है। जिसके चलते सभी घरों को खाली करा लिया गया है। वहीं घनी बस्ती होने के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में काफी मशक्कत हुई।

बता दें कि आग के कारण फैक्ट्री में रखे केमिकल के सिलेंडर फटने से धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जब आस-पास के लोग पहुंचे तो देखा कि अंदर आग लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक बजे फैक्ट्री से धुआं उठने लगा। आस-पास के लोग पहुंचे तो देखा कि अंदर आग लगी थी। वहीं जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वहां 4 लोग फैक्ट्री में फंसे हुए थे। एक कर्मचारी तो पूरी तरह से झुलस गया था। उसे अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। तीन अन्य युवकों को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। वहीं फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आर टावर के बगल में स्थित अरजन कॉम्प्लेक्स में अचानक से आग लगने से अफरातफरी मच गई है। सब दौड़कर अपने सामान को सुरक्षित रखने जा रहे थे। तभी धमाकों की आवाज से सभी डर गए। आग और धमाकों की वजह से आस-पास के मकानों में दरार आ गई हैं।

Exit mobile version