Site icon News1India

विपक्षी दल की बैठक में जाएंगे अखिलेश, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 को अभी पूरा 1 साल बाकी है लेकिन सभी पार्टियां अभी से तैयारियों में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी एकता भी देखने को मिल रही है। विपक्षी एकता की मुहिम में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 जून को पटना में गैर भाजपाई दलों की बैठक बुलाई है इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। इस मुहीम में समाजवादी पार्टी की भूमिका अहम होगी।

सपा सुप्रीमो को मिला तमिलनाडु आने का न्योता

तमिलनाडु से लखनऊ आए सामाजिक कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तमिलनाडु यात्रा का न्योता दिया और कहा कि तमिलनाडु में सपा अध्यक्ष का बहुत सम्मान है और बड़ी संख्या में सपा के समर्थक है।

Exit mobile version