Site icon News1India

विधानमंडल दल व विधायक दल का नेता चुने गए अखिलेश यादव, सदन में जनता का पक्ष रखते हुए आएंगे नजर

लखनऊ: शनिवार को लखनऊ में सपा की विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया कि अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष बनेंगे। सपा ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। बता दें कि बैठक के दौरान विधानमंडल दल का नेता भी अखिलेश यादव को चुना गया है।

आज लखनऊ में सुबह 11 बजे से ही समाजवादी पार्टी के चुने हुए विधायकों की बैठक चल रही थी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने रखा, जबकि इसका अनुमोदन आलम बदी ने किया। वहीं विधान मंडल दल के नेता का प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा। साथ ही विधान परिषद के लिए प्रस्ताव राजेंद्र चौधरी ने किया। मतलब साफ है कि अब सदन में अखिलेश यादव जनता का पक्ष रखेंगे।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल विधानसभा से चुनाव जीते हैं। उन्होंने आजमगढ़ से सांसद के पद से इस्तीफ़ा देकर विधायक बने रहना चुना है। मतलब साफ है कि समाजवादी पार्टी (सपा) भले ही सूबे की सत्ता में वापसी न कर पाई हो, लेकिन विधायकों की संख्या बढ़कर सौ के पार हो गई है। ऐसे में मुख्य विपक्षी दल सपा ही है।

Exit mobile version