Site icon News1India

अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को याद कर बीजेपी पर कसा तंज, “यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा”

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के प्रमुख जयंत चौधरी आज बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा और सिकंदराबाद में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट पर किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी पर भी कड़ा प्रहार किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के वासियों व समस्त सपा कार्यकर्ताओं और नेतागणों से अपील है कि हर महीने की तीन तारीख को मनाए जाने वाले ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ की कड़ी में आज 3 फरवरी को ‘किसानों की शहादत’ याद करें और लोगों को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं। यूपी कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा।’

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी आज बुलंदशहर में हैं। अमित शाह जहांगीराबाद के नवीन अनाज मंडी में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसके बाद डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज के मैदान में ढाई बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे जहांगीराबाद में जनसपंर्क करेंगी।

Exit mobile version