Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अरविंद केजरीवाल की मुलाकात से पहले अखिलेश का बड़ा बयान

UP Politics: अरविंद केजरीवाल की मुलाकात से पहले अखिलेश का बड़ा बयान, BJP को बताया लोकतंत्र मारने वाला दल

यूपी में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जी जान लगाने में लगी हुई है। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सपा का प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन से लेकर पार्टी को मजबूत करने की जानकारी दी जा रही है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी को लोकतंत्र और संविधान को मारने वाला दल बताया और कहा कि बीजेपी संविधान की परवाह नहीं करती है।

बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को मारने वाला दल- अखिलेश यादव

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को मारने वाला दल है। वो लोकतंत्र की परवाह नहीं करता हैं। अगर संविधान ही नहीं रहेगा तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। सरकार हर सीमा लांघ गई है। प्रशासन कानून सब इनके साथ है। सांसद कुछ भी कर सकते हैं कोई कार्रवाई नहीं होगी। विपक्ष होगा तो झूठे मुकदमे लगेंगे, बुलडोजर चला दिया जाएगा।

लोक जागरण अभियान चलाएगी सपा

आपको बता दें कि सपा लोक जागरण अभियान चलाएगी जिसके तहत लगातार जिलों और लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। आने वाले समय की चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे। हम अपना संगठन तैयार करेंगे। जहां समाजवादी पार्टी कमजोर है वहां को जोड़ा जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जनता के पास अपने कार्यक्रमों और नीतियों को ले जाया जाएगा।

अखिलेश यादव करेंगे अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

वहीं आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अखिलेश यादव मुलाकात करने वाले हैं। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल के सात मौजूद होंगे। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। केंद्र सरकार के गैर संवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली की जनता के हक में समर्थन मांगने के लिए मैं और भगवंत मान साहिब लखनऊ में अखिलेश यादव जी से मिलेंगे

Exit mobile version