Site icon News1India

झारखंड के दुमका जैसी घटना आगरा में होने से बची, 11वीं की छात्रा पर सनकी आशिक ने फेंका पेट्रोल लेकिन…

झारखंड के दुमका की बेटी अंकिता की मौत पर अभी बवाल कम ही नहीं हो पा रहा है कि एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला यूपी के अलीगढ़ में देखने को मिला है. एकतरफा प्यार में सनकी एक आशिक ने छात्रा के ऊपर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की, पुलिस ने आरोपी आशिक को हिरासत में ले लिया है. अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के किशनपुर में देर रात एकतरफा प्यार में एक सनकी आशिक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास किया, गनीमत रही कि छात्रा ने भागकर अपनी जान बचाई.

छात्रा के शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहा था. छात्रा के द्वारा पूर्व में युवक की आंखों में मिर्ची डाली गई थी, तब से युवक छात्रा से बदला लेने का प्रयास कर रहा था. देर रात उसने छात्रा को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया.

अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात पुलिस को पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली कि क्वारसी इलाके के किशनपुर में एक लड़की के ऊपर एक युवक के द्वारा नशीला पदार्थ फेंका गया है. मौके पर पहुंची पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. आज किसी बात को लेकर लड़की से विवाद हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप युवक ने लड़की के ऊपर पेट्रोल फेंका और वहां पर चला गया.

महिला को अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया है. पूरे मामले में किसी को चोट नहीं लगी है. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और लड़की की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Exit mobile version