Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Amit Shah: इंदौर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस को बनाया निशाना

Amit Shah: इंदौर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस को बनाया निशाना, कहा- डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को नंबर वन राज्य बनाएगी

मध्यप्रदेश के चुनावी अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह ने इंदौर में भाजपा के संभागीय सम्मेलन में की। इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को परोक्ष रूप से निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 साल धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में पाला है और क्या ऐसे लोगों को नाम बदलने के बाद भी वोट दिया जा सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी।

वहीं इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में सबसे अच्छा संगठन मध्यप्रदेश है। यहां हर गांव, हर बूथ में कमल देखने को मिलता है। आज 2023 के चुनाव की शुरुआत हो गई है। अब हर संभाग में ऐसे सम्मेलन होंगे। मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के सरकार के समय पाकिस्तान से आलिया, जमालिया आते थे और गोलियां चलाकर चले जाते थे, लेकिन पाकिस्तान को घर में घुसकर हमारी सेना ने उनके आतंकियों का सफाया किया। यह प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण हुआ।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित थे।

सिर्फ पुरानी योजनाएं ठप की कांग्रेस ने- शिवराज सिंह चौहान 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने इस प्रदेश का कबाड़ किया। डेढ़ साल में केंद्र सरकार की योजनाओं को ठप किया। किसान सम्मान निधि नहीं ली। कांग्रेस के समय दलालों और घूसखोरों का सरकार में बोलबाला था। लाडली बहनें तभी तक हैं जब हमारी सरकार रहेगी। इस बार कोई चूक नहीं होना चाहिए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मालवा जीता तो मध्यप्रदेश हम जीत लेंगे। कांग्रेस के सरकार ने हमारे कायकर्ताओं को प्रताड़ित किया। अब हमारा कार्यकर्ता दिल से तैयार है। कांग्रेस को चुनाव हराकर बदला लेने के लिए। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। हम सुशासन के साथ आगे बढ़े हैं। यही कारण है कि विश्व में भारत की साख बढ़ी है।

 

 

Exit mobile version