सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Amitabh Bachchan ने सरकारी स्कूल टीचर को भेजा 11 लाख का चेक, पत्र में लिखा- ‘मैं आपके सामने नतमस्तक हूं’

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 12, 2022
in बड़ी खबर, मनोरंजन, राजस्थान, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Jaipur: बूंदी के एक सरकारी स्कूल की टीचर शोभा कंवर 27 सितंबर को कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) शो में अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठी थीं। इस दौरान उन्होंने शो में जीते रुपयों को जरूरतमंद बेटियों की शिक्षा पर खर्च करने की मंशा जताई। बिग बी ने उनके प्रयास को सैल्यूट किया। अब अमिताभ ने टीचर शोभा कंवर को भेजे एक लेटर के साथ उनकी मदद के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेजा है। बिग-बी शोभा कंवर के बेटियों की शिक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों से बेहद प्रभावित हैं।

अमिताभ की ओर से शोभा कंवर को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि आदरणीय शोभा जी, अपना पूरा जीवन आपने साधन सुविधाओं के अभाव में अशिक्षित रहने वाली देश की बेटियों को शिक्षित करने में समर्पित किया है, ये बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय है। इस निःस्वार्थ सेवा के लिए मैं आपके सामने नतमस्तक हूं। आपके इस समर्पण को प्रणाम करते हुए इस पत्र के साथ, भेंट स्वरूप आपके स्कूल के नाम कुछ धनराशि (11 लाख रुपये) प्रेषित कर रहा हूं। इसे स्वीकार करने की कृपा करें। आप निरंतर अपने नेक कार्य में सफल हों। मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में शोभा कंवर राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। शोभा कंवर ने बताया कि वह लैंडलाइन फोन के जमाने से केबीसी में जाने की कोशिश कर रही थीं। पहले वह तीन बार रिजेक्ट हो गई थीं, लेकिन इस बार चौथे प्रयास में वह सफल रहीं। इस दौरान अमिताभ ने कहा था कि यदि एक बालिका भी आपकी इस मदद से पढ़-लिख कर मुकाम हासिल करती है तो उन्हें खुशी होगी। उस समय अमिताभ बच्चन ने सार्वजनिक तौर पर तो कोई घोषणा नहीं की थी, लेकिन बातों ही बातों में जरूर यह कहा था कि मैं आपकी मदद जरूर करूंगा। अब अमिताभ ने शोभा कंवर को 11 लाख रुपये का चेक भेजा है और लेटर लिखकर कहा कि मैं आपके आगे नतमस्तक हूं।

बूंदी जिले के बरूंधन गांव के स्कूल में टीचर और कोटा के कुन्हाड़ी में रहने वाली शोभा कंवर ने केबीसी में 11 सवालों के सही जवाब दिए थे। इस दौरान उन्होंने तीन लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर 6.40 लाख रुपये जीते थे। अब अमिताभ बच्चन की तरफ से 11 लाख रुपए का चेक मिलने पर शोभा कंवर ने बताया कि अमिताभ सर ने मुझे 11 लाख का चेक दिया है। अब मैं जरूरतमंद, गरीब और असहाय बेटियों की मदद के लिए एक एनजीओ खोलूंगी। शोभा ने बताया कि मैं 11 साल बाद रिटायर हो जाऊंगी, लेकिन मेरा एनजीओ जिंदगी भर चलेगा। मेरा काम निरंतर प्रगतिशील चलता रहे और इन बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, इसलिए मैं एनजीओ के माध्यम से मदद करती रहूंगी। अमिताभ की ओर से शोभाकंवर को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि आदरणीय शोभा जी, सादर नमस्कार, हर अच्छे शिक्षक को शिक्षा का महत्व और उसकी शक्ति का पूर्ण आभास रहता है। शिक्षा वो कुंजी है जिससे एक स्वतंत्र जीवन का सुनहरा द्वार खुल सकता है। शिक्षा केवल पढ़ने, लिखने और गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि औपचारिक शिक्षा एक बेहतर इंसान और एक बेहतर समाज के निर्माण में काम आने वाले ज्ञान और कला का साधन है। अच्छी शिक्षा इंसान को व्यक्तिगत, सामाजिक और कार्यक्षेत्र में भी उन्नति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये न केवल हमें हर्षित करती है, हमारी जिज्ञासा को जागृत करती है, बल्कि समस्याओं का सुचारू रूप से समाधान निकालने में और दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित भी करती है।

शिक्षा के अनेकों फायदों में से एक है कि ये, विद्यार्थियों के लिए एक शिक्षा केंद्र से बाहर भी कई अपरिचित मार्ग खोल देती है। जिसमें चलकर उन्हें देश और दुनिया कि संस्कृति का बोध होता है और उनका व्यक्तित्व भी निखारता है। एक बेटी को शिक्षित करना उसके पूरे परिवार को शिक्षित करने के बराबर है। इस बात को यदि कोई न केवल अच्छे से समझता है बल्कि एक दृढ़ संकल्पित प्रयास भी करता है तो वो हैं…आप। अपना पूरा जीवन आपने साधन सुविधाओं के अभाव में अशिक्षित रहने वाली देश की बेटियों को शिक्षित करने में समर्पित किया है, ये बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय है। इस निःस्वार्थ सेवा के लिए मैं आपके सामने नतमस्तक हूं।

उल्लेखनीय है कि बरूंधन स्कूल में 450 बच्चे पढ़ते हैं। शोभा कंवर ने स्कूल में बच्चों के लिए डिजिटल रूम, गार्डन ,वाटर कूलर, टीनशेड, लगवाया है। नवरात्रि स्पेशल एपिसोड के दौरान शोभा कंवर ने अमिताभ बच्चन को बरूंधन स्कूल के बच्चों की पीड़ा भी बताई। उन्होंने घोड़ापछाड़ नदी के कारण बरूंधन के दो भागों में बंटे होने और पुलिया नहीं होने के कारण बच्चों के जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल पहुंचने की बात कही थी। इस पर अमिताभ बच्चन ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से बच्चों को राहत दिलाने के लिए जल्द पुलिया बनाने की अपील भी की थी।

Tags: amitabhAmitabh bachchancrorepatijaipurKaun Banega CrorepatiNews1India
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

AB De Villiers का भारतीय Edition हैं सूर्यकुमार यादव, इस पूर्व दिग्गज ने किया दावा

13 October 2022: आज कर्क राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े आज का राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist