Site icon News1India

अनजान शख्स ने कॉल पर खुद को CJI चंद्रचूर्ण बताया और मांगे 500 रुपये, जानें क्या है पूरा मामला

CJI DY Chandrachud,Supreme COurt

नई दिल्ली : एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक फॉर्ड आदमी ने कॉल करके खुद को मुख्य न्यायधीश(CJI) डीवाई चंद्रचूर्ण बताने लगा। और फिर वो 500 रूपये मांगने लगा। और जांच की गई तो पता चला कि वो कैब के लिए 500 रूपये का किराया मांग रहा था।

दरअसल, एक एक्स यूजर कैलाश मेघवाल ने सोमवार (25 अगस्त) को एक स्नैपशॉट पोस्ट किया। इस पोस्ट में धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीजेआई चंद्रचूड़ बताकर बात की थी। धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने मैसेज के अंत में ‘आईपैड से भेजा गया’ लिखा, ताकि यह संदेश अधिक वास्तविक लगे।

Sitapur: भेड़िये के बाद सियार का प्रहार.. बहराइच के बाद सीतापुर में…

जैसे ही मुख्य न्यायधीश को इस बात की जानकारी मिली तो तुरंत इस खबर पर एफआईआर दर्ज कराई  और सुप्रीम कोर्ट को भी इस पर कड़ा एक्शन लेने को कहा। आपको बता दें कि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 30 मई को अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बैंकों द्वारा रिपोर्ट की गई वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से वृद्धि का खुलासा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में, ऐसे मामलों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 166 प्रतिशत बढ़कर कुल 36,075 मामलों तक पहुंच गई है।

Exit mobile version