Site icon News1India

Haryana: विश्व हिंदू परिषद ने नूंह में 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकालने का किया ऐलान, इंटरनेट सेवा बंद

विश्व हिंदू परिषद ने नूंह में 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकालने का किया ऐलान, इंटरनेट सेवा बंद

विश्व हिंदू परिषद ने नूंह में 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकालने का किया ऐलान, इंटरनेट सेवा बंद

चंडीगढ़। हिंसा का दंश झेल चुके हरियाणा के नूंह जिले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिले में हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद ने 28 अगस्त के दिन ब्रजमंडल यात्रा को निकालने का ऐलान किया है. प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद यात्रा निकालने का ऐलान किया गया है. ऐसे में सावधानी के मद्देनजर जिले में प्रशासन द्वारा 28 अगस्त तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.

प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

कुछ दिनों पहले ही नूंह प्रशासन द्वारा ब्रजमंडल यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी, लेकिन हिंदू संगठन लगातार शोभा यात्रा निकालने की बात पर अड़े हुए हैं. ऐसे में जिले के डिप्टी कमिश्नर ने गृह विभाग को पत्र लिखकर नूंह में इंटरनेट सेवा और मैसेज को बंद करने की सिफारिश की जाएगी. ऐसे में राज्य के होम सेक्रेटरी द्वार 26 से 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया गया है.

नूंह हिंसा में 6 की मौत, 292 की गिरफ्तारी

बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई के दिन हिंदू संगठनों द्वारा पहली ब्रजमंडल यात्रा निकाला गया था. इस दौरान काफी हिंसक झड़प देखने को मिली. ये हिंसा इतना भयानक था कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. हिंसा के दोषियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और अभी तक नूंह हिंसा के कुल 292 दंगाइयों को पकड़ा जा चुका है.

जुमे का नमाज घर से पढ़ने की अपील

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार के दिन प्रशासन मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की थी कि जुमे का नमाज मस्जिदों में न जाकर घरों में पढ़ें. प्रशासन द्वारा धारा 144 का हवाला देते हुए घरों में नमाज पढ़ने को कहा गया था. जिसका पालन होते हुए देखा गया.

Exit mobile version