बिहार के सासाराम में फिर हुई आगजनी, अब तक 173 लोग गिरफ्तार

पटना : बिहार में 30 मार्च को रामनवमी के दिन हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सासाराम में एक बार फिर आगजनी की खबर सामने आई है। ये घटना कर्बला में हुई। आपको बता दें, कर्बला उस स्थान को कहा जाता है, जहां पर ताजिए का विसर्जन किया है। ये घटना नगर थाना क्षेत्र के बादशाही पुल रोड के पास घटित हुई। आग लगने की खबर की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया।

173 लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि बिहार की रामनवमी जुलूस के दौरान नालंदा जिले के बिहारशरीफ और रोहतास जिले के सासाराम में भारी हिंसा हुई। पुलिस ने अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद दोनों जिलों में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। हालांकि अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया- दोनों शहरों में सुरक्षाकर्मियों की 26 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई। इसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 19, सशस्त्र सीमा बल की तीन, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की एक और रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियां है। इन सभी को दोनों जिलों में अलग-अलग जगह तैनात कर दिया गया है।

अफवाह फ़ैलाने वालों पर पुलिस की नजरें

पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बना रखी है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी अफवाह पर यकीन न करे। नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो भी अफवाह फैलाई जा रही है जैसे नालंदा में पुलिसकर्मियों के हथियार लूट लिए हैं , यह सब झूठ है ऐसा कुछ भी नहीं है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version