Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Assam: हाथियों को खाना खिलाया, जीप सफारी का लुफ्त उठाया, काजीरंगा में

Assam: हाथियों को खाना खिलाया, जीप सफारी का लुफ्त उठाया, काजीरंगा में कुछ इस अंदाज में दिखी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) तीन दिवसीय असम दौरे (Assam Tour) पर है। मुर्मू अपने दौरे के दूसरे दिन काजीरंगा (Kaziranga) पहुंची। बोकाखाट में राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां द्रौपदी मुर्मू ने बागोरी रेंज में जीप सफारी (Jeep Safari) का लुफ्त उठाया।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन यानी शुक्रवार सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी का आनंद लिया। वह मिहिमुख प्वाइंट से पार्क के अंदर गईं। जहां उन्होंने अन्य जानवरों के अलावा एक सींग वाले गैंडे, पक्षियों, जंगली भैंस और हिरण को देखा। यहां राष्ट्रपति ने हाथियों (Elephants) को खाना भी खिलाया।

बता दें राष्ट्रपति मुर्मू काजीरंगा नेशनल पार्क हाई स्कूल (President Murmu In Kaziranga National Park High School) के खेल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय ‘गज उत्सव-2023’ (Gaj Utsav-2023) यानी हाथी महोत्सव का उद्घाटन करने वाली हैं। इस मौके पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) सहित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति शुक्रवार दोपहर गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी, जहां द्रौपदी मुर्मू माउंट कंचनजंगा अभियान-2023′ को हरी झंडी दिखाएंगी। इसके बाद शाम को गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं असम यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन यानी कि शनिवार को राष्ट्रपति तेजपुर जाएंगी। जहां राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना केंद्र से सुखोई 30 लड़ाकू विमान (Sukhoi 30 Fighter jet) में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्यापल गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार दोपहर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था।

Exit mobile version