Assam Flood: असम में बाढ़ की वजह से लाखों लोग अब भी प्रभावित, धीरे-धीरे हो रहा सुधार

असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होता दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी भी 15 जिलों के करीब 2.72 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बजाली, बक्सा, बारपेटा, दरांग, धुबरी गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, गोलपारा, तामुलपुर, नागांव और नलबाड़ी जिलों में 37 राजस्व मंडलों के अंतर्गत 874 गांव बाढ़ का शिकार हो गए।

बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित

एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले बारपेटा जिले में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित हुए। वहीं बजाली में 60 हजार 707, नलबाड़ी जिले में 10 हजार 351 और लखीमपुर में 22 हजार 60 लोग प्रभावित हुए हैं। आपको बता दे, जिन जिलों में बाढ़ आई वहां 5936.63 हेक्टेयर फसल भूमि पानी में डूब गई। प्रशासन द्वारा ने 61 राहत शिविर और 104 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए गए। इसी कड़ी में अभी भी 43 हजार 064 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

1290 घर क्षतिग्रस्त

जानकर हैरानी होगी कि पिछले 24 घंटो में नलबाड़ी जिले में 222 जानवर पानी में बह गए। जबकि नलबाड़ी और तामुलपुर जिलों में 1290 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बाढ़़ की वजह से लोगों की जान बन आई है। आपको बता दे, बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवा कर्मी द्वारा बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

 

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version