Site icon News1India

Assam: मोटर मैकेनिक ने स्विफ्ट को बनाया लेंबोर्गिनी, कहा- सीएम शर्मा को करूंगा गिफ्ट

असम के एक मोटर मैकेनिक ने पुरानी गाड़ी को लग्जरी स्पोर्ट्स कार बना दिया है। अब वह मैकेनिक इस कार को असम सीएम को गिफ्ट करेगा। नुरुल हक नाम का यह मैकेनिक करीमगंज का रहने वाला है और सीएम शर्मा कोे गिफ्ट देने के लिए म़ॉडिफाइड कार के साथ गुवाहाटी पहुंचा। उन्होंने कहा कि वो इस कार को सीएम को गिफ्ट करना चाहते हैं। वहीं सफेद रंग की है ओपन कार फोर सीटर है, जिसमें एक स्टीयरिंग व्हील है, जो हवाई जहाज जैसी दिखती है।

वहीं इससे पहले सिलचर जिले में मैकेनिक नुरुल हक से मुलाकात के बाद असम सीएम ने ट्विटर पर उनकी तारीफ की थी। असम के मुख्यमंत्री ने लिखा, “करीमगंज के एक कार उत्साही नुरुल हक द्वारा असेंबल की गई ‘लेम्बोर्गिनी’ पर बैठने का रोमांच लिया।

” करीमगंज जिले के भंगा क्षेत्र के 31 वर्षीय मोटर मैकेनिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह पिछले 20 सालों से मैकेनिक है और सीएम सरमा के लिए कार को मॉडिफाई करने से पहले उसने पहली बार लेम्बोर्गिनी SC20 जैसा एक मॉडल बनाया था। मॉडिफाइड कार का पिछला हिस्सा भी SC20 के जैसा है। मैकेनिक ने आगे कहा कि उसने चार महीने में यह काम पूरा किया और मॉडिफाइड मारुति स्विफ्ट के मॉडिफिकेशन के लिए उसे 10 लाख बीस हजार रुपये खर्च करने पड़े। नुरुल हक ने आगे बताया, “मैनें इसे मॉडिफाई करने के लिए YouTube से क्लास ली। फिर मैनें ओरिजिनल कार की एक फोटो प्रिंट की और उसके सहायता से कार के मॉडिफिकेशन का काम पूरा किया।”वहीं उन्होंने आगे कहा कि, “एक पुरानी स्विफ्ट को लोम्बोर्गिनी में बदले में लगभग चार महीने लग गए। हक ने कहा, “मैं अगली बार एक और कार को फेरारी में बदलने की योजना बना रहा हूं। अगर सरकार मदद करती है तो मैं इस तरह के और प्रोजेक्ट करूंगा। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री ने कछार जिले में प्रशासनिक मुख्यालय के अपने दौरे के दौरान सिलचर में हक की लेम्बोर्गिनी देखी थी।

YouTube की हेल्प से किया कार को कस्टमाइज

जब मीडिया ने नुरुल हक से पूछा कि इसके पीछे उसकी प्रेरणा क्या है, तब मैकेनिक ने कहा, “मुझे डुप्लीकेट मॉडल बनाने में इंट्रेस्ट है। मैं असम में कारों के अलग-अलग मॉडल देना चाहता हूं। यह अकेले संभव नहीं है, लेकिन अगर असम के लोग मेरा समर्थन करते हैं तो मैं लक्जरी कारों के नए मॉडल देता रहूंगा। कार के बारे में सीएम सरमा से उनकी पिछली मुलाकात के बारे में पूछे जानें पर हक ने कहा, “उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया, उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा है। हक ने कहा, “उन्होंने चाबी ली और उसे थोड़ इधर- अधर घुमाया। मुझे वास्तव में राहत महसूस हुई। मैं बहुत खुश हूं और मेरी इच्छा थी कि मैं इसे सीएम को उपहार में दूं और मैं सफल रहा।”

Exit mobile version