News1India

Assam: अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से भी जुड़ रहे दोनों के तार

असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दरअसल पुलिस ने शनिवार रात दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों आतंकवादियों के अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गोलपारा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने जिले में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए AQIS के सदस्य होने की बात कबूल की है। 

वहीं एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि दोनों संदिग्धों का आतंकी संगठनों से सीधा संबंध है। घर की तलाशी के दौरान उनके अल-कायदा से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इसके साथ ही जिहादी तत्वों, पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। उनके मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आईडी कार्ड को जब्त कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि  दोनों संदिग्धों से बांग्लादेश से आए जिहादी आतंकवादियों को राशन उपलब्ध कराया था। इसके अलावा उन्हें आश्रय भी दिया था।

आपको बता दें कि इससे पहले भी असम के गोवालपाड़ा जिले से तीन संदिग्ध जिहादी पकड़े गए थे। पुलिस ने एक अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए इन्हें हिरासत में लिया है। इनमें से दो लोगों की पहचान अब्दुस शोभन अली और जलाल उद्दीन के रूप में हुई है। अब्दुल शोभन अली आयशा सिद्दीका मदरसा का इमाम बताया गया है। 

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों के अलावा शोभन अली के बड़े भाई और भतीजे से भी पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस इनकी भूमिका और ये किसी जिहादी गुट से जुड़े हैं या नहीं इसकी जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़े-CM योगी को मिली सिर तन से जुदा करने की धमकी, शख्स ने फेसबुक पोस्ट में की 2 करोड़ के इनाम की घोषण

Exit mobile version