Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

भगवान बुद्ध की प्रतिमा न लेने पर प्रधानमंत्री मोदी का अखिलेश पर वार, कहा ये दलितों का अपमान

abhishek tyagi by abhishek tyagi
February 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कौशांबी । उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव के बाद अब पांचवें चरण के लिए राजनीतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  कौशांबी पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान उस वाकये का जिक्र किया जहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंच पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को स्वीकार ना करते हुए दिखाई दिए. पीएम मोदी ने अखिलेश पर वार करते हुए कहा कि, “मैंने कौशांबी का एक वीडियो देखा जहां ये परिवारवादी दलितों का अपमान कर रहे थे.” 

पीएम मोदी ने जनता से कहा, “इन परिवारवादियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को नहीं स्वीकारा जो केवल उनका नहीं बल्कि दलितों, पिछड़ों और गरीबों का अपमान है.” उन्होंने आगे कहा कि, “इन लोगों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन चांदी का मुकुट देखते ही उसे लपक लिया.” बता दें, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “श्री अखिलेश यादव जी भगवान तथागत गौतम बुद्ध से इतनी नफ़रत क्यों करते हो, क्या यह भी नई सपा का चरित्र है।

RELATED POSTS

Gujarat Election: BJP के संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का भव्य स्वागत, गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी ने सीआर पाटिल को दिया क्रेडिट

December 14, 2022

Kurhani By-election 2022 Live: कुढ़नी में 3 बजे तक 48 फीसदी मतदान, मतदाताओं के चेहरे पर दिखी वोट डालने की खुशी

December 5, 2022

श्री अखिलेश यादव जी भगवान तथागत गौतम बुद्ध से इतनी नफ़रत क्यों करते हो,क्या यह भी नई सपा का चरित्र है ! pic.twitter.com/tZJIbK4LC4

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) February 22, 2022

कौशांबी को विकास के लिए तरसा दिया

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “कौशांबी महाभारत, रामायण, पुराणों तक में प्रसिद्ध नगरी है. लेकिन घोर परिवारवादियों के राज में कौशांबी को विकास के लिए तरसा दिया गया. ये हमारी डबल इंजन की सरकार है, जो पूरी ईमानदारी से कौशांबी के विकास में जुटी है. कौशांबी को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का काम भी हमारी सरकार ने ही किया है. कौशांबी में ही राम वन गमन पथ योजना का काम भी तेजी से चल रहा है. हम कौशांबी सहित पूरे प्रदेश की समृद्धि, प्रगति और संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं.” पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, पहले की सरकारों में गरीब के लिए भेजा अनाज माफिया के पास पहुंच जाता था. दुकान के सामने कब राशन बांटने की तारीख लिखी और कब राशन खत्म हो गया एक गरीब को पता ही नहीं चलता था. उनके मंत्री, सांसद, विधायक यह सारे परिवारवादी टोलियां गरीबों का राशन लूटने में शामिल रहते थे।

फिर किया आतंकवाद का जिक्र

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने यहां भी आतंकवाद का जिक्र किया और कहा कि, इन लोगों को राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत है. आजादी के बाद राष्ट्र को मजबूती देने का सबसे बड़ा काम किसी ने किया तो वो सरदार पटेल ने किया.
सरदार पटेल जी के सम्मान में हमने उनकी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई है. ये लोग आतंक के सामने आंख पर पट्टी बांधकर बैठ जाने वाले लोग हैं. ये लोग देशहित को दांव पर रखकर वोट खोजते रहते हैं, इसलिए ये आतंक को कभी खत्म नहीं कर सकते।

Tags: Assembly elections 2022Latest Assembly Elections News and UpdatesLatest Election NewsLive Updates Latest Election News
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Gujarat Election: BJP के संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का भव्य स्वागत, गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी ने सीआर पाटिल को दिया क्रेडिट

by Web Desk
December 14, 2022

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक हुई। जिसमें गुजरात की ऐतिहासिक जीत...

Kurhani By-election 2022 Live: कुढ़नी में 3 बजे तक 48 फीसदी मतदान, मतदाताओं के चेहरे पर दिखी वोट डालने की खुशी

by Juhi Tomer
December 5, 2022

कुढ़नी उप चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। सुबह सात बजे...

Gujarat: AAP ने जारी की विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

by Web Desk
August 18, 2022

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) होने हैं. इसे...

कुशीनगर में Akhilesh Yadav पर अमित शाह का बड़ा तंज, कहा- अरे अखिलेश किसको डराते हो भाई.. हम डरने वालों में से नहीं है

by abhishek tyagi
February 28, 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठें और सातवें चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने प्रचार...

UP Election: PM Modi ने अमेठी में कांग्रेस और सपा को आड़े हाथों लिया , कहा- परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से कोसों दूर

by abhishek tyagi
February 24, 2022

PM Modi in Amethi: यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान खत्म हो गया है. अब सभी दल...

Next Post

UP Election: PM Modi ने अमेठी में कांग्रेस और सपा को आड़े हाथों लिया , कहा- परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से कोसों दूर

यूक्रेन में कई हज़ार भारतीय छात्र फंसे, एम्बेसी की तरफ से मदद न मिलने पर हुए निराश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version