Site icon News1India

Gujarat: अतीक अहमद को प्रयागराज लाने की तैयारी, साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस, सड़क के रास्ते से निकलेगा काफिला

उमेशपाल हत्याकांड के मामले की अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ आरोपी हैं। वहीं अतीक अहमद जहां गुजरात के साबरमती जेल में बंद है तो वहीं, अशरफ बरेली जेल में बंद है। यूपी पुलिस साबरमती जेल पहुंच गई हैं। मिली सूचना के मुताबिक पुलिस अतीक को सड़क के रास्ते से प्रयागराज लाएगी। अतीक से पुलिस, प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के मामले में पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक अतीक के प्रयागराज लाने के लिए पुलिस शिवपुरी से झांसी होकर आएगी। पुलिस अतीक के साथ लगातार 24 से 25 घंटे तक ट्रैवल करेगी। थोड़ी देर बाद प्रयागराज पुलिस रोड के रास्ते से अतीक को प्रयागराज लेकर आएगी। अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है। उमेश पाल के अपहरण मामले कीू सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसमें फैसला आना हैं।

बतातें चलें कि बीते 24 फरवरी को प्रयागराज में बीजेपी नेता उमेशपाल की हत्या हुई हुई थी। प्रयागराज में हुए इस हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के परिवार को आरोपी बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि माफिया के गैंग द्वारा साजिश रची गई थी और उसके बाद उमेश पाल की हत्या हुई। जिसके बाद से लगातार कार्रवाई हो रही है। वहीं अब अतीक अहमद को भी वापस यूपी लाने की तैयारी चल रही है।

Exit mobile version