Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Shaista Parveen को सता रही Atiq Ahmed की याद,

Shaista Parveen को सता रही Atiq Ahmed की याद, जल्द कर सकती है सरेंडर?

प्रयागराज, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को हत्या कर दी गई। उससे पहले अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम एनकाउंटर में मारे गए थे। बेटे और पति को खोने के बाद कहा जा रहा था कि अतीक की पत्नी जल्द ही सरेंडर कर लेगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। ये भी कहा जाता है कि अतीक और अपने बच्चे की मौत के बाद शाइस्ता पूरी तरह से टूट गई है।

कब करेगी शाइस्ता सरेंडर?

आपको बता दें, शाइस्ता अतीक अहमद के अंतिम संस्कार में भी जाना चाहती थी लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उसका जाना संभव नहीं हो पाया। अहमद परिवार के एक-एक सदस्य के पीछे पुलिस हाथ धोके पीछे पड़ी है। इसी कड़ी में शाइस्ता की तलाश भी जारी है। लेकिन पुलिस हर बार शाइस्ता के करीब पहुंचने के बावजूद उसे पकड़ने में असफल हो जाती है।

खुद को संभाल नहीं पा रही शाइस्ता

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शाइस्ता कभी भी पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है। अतीक के जाने के बाद वो खुद को संभाल नहीं पा रही है। खबरें हैं कि गुड्डू मुस्लिम शाइस्ता के साथ ही है और उम्मीद जताई जा रही है कि वो भी शाइस्ता के साथ ही सरेंडर कर सकता है। हालांकि न्यूज वन इंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version