Site icon News1India

ISIS के मॉड्यूल का खुलासा, ATS ने 1 महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात में (ATS) एंटी टेररिज्म स्क्वॉड द्वारा एक और बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वहीं पोरबंदर से ISIS के मॉड्यूल का खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि इससे जुड़े 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ एक और संदिग्ध की तलाश में छापेमारी कर रहे है। चारों आरोपी भागने की फिराक में थे।

एक महिला भी शामिल

एटीएस ने बताया कि यह चारों आरोपी ISIS के ग्रुप के मेंबर हैं और इनके पास से कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। जिससे सीमा के पार उनके आकाओं के इशारों पर चारों कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े थे। बता दें कि पोरबंदर से जिन चार लोगों को पकड़ा गया है।  उनमें एक महिला भी शामिल है। यह महिला सूरत की रहने वाली है और इसका नाम सुमेरा है। वहीं एक और व्यकित को पकड़ने के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, एक व्यकित उनमें से विदेशी नागरिक बताया जा रहा है। उनके ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। इनके नेटवर्क ISIS के मॉड्यूल का अन्य राज्यों में भी फैला हुआ हैं। एक साल से एक-दूसरे के कांटेक्ट में थे।

DIG और SP की निगरानी में हुई अगुवाई

पोरबंदर ऑपरेशन SP सुनील जोशी और DIG दीपन भद्रन की प्रधानता में देर रात चलाया गया। कुछ समय पहले से ATS के पास इनपुट था। तभी से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। और सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। कुछ दिनों पहले अहमदाबाद से गुजरात एटीएस ने ISIS के तीन और लोगों को हिरासत में लिया था।

Exit mobile version