Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जेल में रमाकांत यादव से आज अखिलेश करेंगे मुलाकात, जहरीली शराब कांड.

आजमगढ़: जेल में रमाकांत यादव से आज अखिलेश करेंगे मुलाकात, जहरीली शराब कांड के आरोप में जेल में बंद हैं सपा विधायक

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ दौरे पर है। लोकसभा उपचुनाव के बाद पहली बार अखिलेश यादव 23 अगस्त को आजमगढ़ आएंगे। इस दौरान वह सपा के बाहुबली विधायक रामाकांत यादव सिंह से जेल में मुलाकात करेंगे।

उनके बीच बातचीत ता सिलसिला करीब एक घंटे तक चलेगा। आपको बता दें सपा विधायक रामाकांत यादव सिंह माहुल जहरीली शराब कांड के आरोप में जेल में बंद हैं। जानकारी के मुताबिक सपा विधायक रमाकांत यादव से  1 घंटे की मुलाकात के बाद अखिलेश यादव वापस लखन रवाना होंगे।

वहीं समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि 20 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद आगमन होना था। लेकिन उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब वह 23 अगस्त यानी आज आएंगे आएंगे।


इस दौरान उनके द्वारा जनपद भ्रमण के साथ ही इटौरा जेल में सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके और क्या कार्यक्रम हैं इसकी जानकारी अभी तक ऊपर से नहीं आई है। 

त्रिवेणी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें 700 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। लालगंज के विधायक बेचई सरोज ने कहा कि कुछ घंटे के सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों का पार्टी से जुड़ना साबित करता है कि जनता का झुकाव सपा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 


ये भी पढ़े-इन 4 राशियों के लिए आज का दिन है शुभ, देखिए आपका दिन कैसा बीतेगा

Exit mobile version