Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Begusarai Firing: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, गोलीकांड  के चारों

Begusarai Firing: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, गोलीकांड  के चारों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को तीन दिन बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली वारदात में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट परिसर के पास से पकड़ा है। वहीं एक आरोपी रांची भागने की फिराक में था। लेकिन जमुई के झाझा स्टेशन से पुलिस ने आरोपी को एक्सप्रेस ट्रेन को दबोच लिया है।   

तीन जीलों की पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक संदिग्धों की तस्वीर जारी कर दी गयी थी। जिसके बाद आरोपियों तो पकड़ लिया गया। वहीं एक आरोपी पकड़े जाने के डर से झारखंड भागने की फिराक में था। लेकिन तीन जिलों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इसका पीछा किया और स्टेशन पहुंची। जहां से आरोपी को दबोच लिया गया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। वहीं झाझा में पकड़े गये आरोपियों को बेगूसराय पुलिस अपने साथ लेकर आई है। इस मामले का पुलिस इसका खुलासा करेगी। मिली जानकारी के अनुसार  इस घटना में दो आरोपियों को कोर्ट परिसर के नजदीक से पुलिस ने उठाया है।

30 किलोमीटर तक बरसाई गोलियां

आपको बता दें कि बेगूसराय में बीते मंगलवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। दो हथियारबंद बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 पर कई स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस वारदात में 10 लोगों को गोली लगी थी। वहीं 31 साल के एक युवक जिसका नाम चंदन कुमार था उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बदमाश करीब 30 किलोमीटर तक गोलियां बरसाते रहे। घटना के बाद पूरे बिहार में दहशत फैल गई थी। हालांकि आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। बिहार पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया था। 

इस मामले ने राजनीतिक मोड ले लिया था। बीजेपी बिहार सरकार पर हमलावार थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही घटना के तीसरे दिन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े-केशव जी ! “चिकित्सक ना सही स्टूल पर बैठे गुलामी मुबारक हो” डिप्टी CM  के वार पर सपा का पलटवार

Exit mobile version