Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में पूरा हो रहा पहला चरण, कोरोना का

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में आज पूरा हो रहा पहला चरण, कोरोना का नहीं पड़ेगा असर

हरियाणा: कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हरियाणा में आज पहला चरण पूरा हो रहा है। आज इस चरण के अंतिम दिन सुबह कड़ाके की ठंड के बीच सोहना के खेरली लाला से राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की। राहुल के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बुधवार को यह यात्रा राजस्थान से हरियाणा के नूंह में दाखिल हुई थी। अब दूसरे चरण में यात्रा 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी। यह पानीपत जिले के सनौली खुर्द से शुरू होगी।

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को लिखा लेटर

देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत जोड़ों यात्रा को रोकने के लिये राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। जिसके बाद से ये यात्रा विवादों में आ गई। राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री की इस चिट्ठी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तो राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया। हरियाणा के नूंह में राहुल गांधी ने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था- देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। जिसके बाद राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को चिट्‌ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा।

इसे भी पढ़ें – China Covid: 2023 में फिर दिखाई देगा मौत का मंजर,  इलाज के लिए तड़प रहे लोग, शवों को मुखाग्नि के लिए जगह नहीं

Exit mobile version