Bharat jodo yatra: राहुल गांधी ने बांधे मां सोनिया गांधी के जूते के फीते, थरूर बोले- मां तो मां होती है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। अब पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करती नजर आईं। इस दौरान कुछ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें सामने आई। दरअसल पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखकर सहारा देते नजर आए तो वहीं उन्होंने अपनी मां के जूतों के फीते भी बांधे। आज भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी।

अब उनकी ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसे देखकर लोग राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं।

इसी बीच शशि थरूर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि लिखा, ‘‘मां तो मां ही होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता’

जहां एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है वहीं दूसरी और सोनिया गांधी ने पदयात्रा की कमान संभाल ली है। बता दें कि 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने है। सोनिया गांधी की बात करें तो वह खराब स्वास्थ्य के कारणों से लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत में सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी 4 सितंबर को ही कर्नाटक पहुंची गई थी। उन्होंने दशहरा के अवसर पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा की। फिर राहुल गांधी के साथ दशहरा मनाया। आज सोनिया गांधी ने कर्नाटक के मंड्या जिले से पदयात्रा में शिरकत की। फिलहाल पता नहीं है वो कहा तक राहुल गांधी के साथ चलेंगी।

ये भी पढ़े-अधीर रंजन के बाद अब उदित राज ने किया राष्ट्रपति का अपमान, कहा ‘चमचागीरी की हद है’, भड़की BJP

Exit mobile version