Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, करीबी पार्षद मोती भाटिया ने गुटबाजी से परेशान होकर थामा आप का दामन

नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, करीबी पार्षद मोती भाटिया ने गुटबाजी से परेशान होकर थामा आप का दामन

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनावों में इतिहास रचने वाली आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ अपने कदम पंजाब में आगे बढ़ा रही है। विधानसभा में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर पंजाब नगर निगम पर भी है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी को मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू मजबूत करने में जुटे हुए हैं। कर्मजीत ने अब नवजोत सिंह सिद्धू को झटका देते हुए उनके करीबी कांग्रेसी पार्षद जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को AAP में शामिल करवा लिया है। पार्षद भाटिया पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। इसके साथ ही जितेंद्र मोती भाटिया अलग-अलग व्यापारी, होटल एसोसिएशन और अन्य सामाजिक संस्थाओं के उच्च पदों पर हैं।

नगर निगम में इस वक्त 84 पार्षद और 5 विधायक सदस्य हैं। मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू के AAP ज्वाइन करने के बाद से ही कांग्रेसी पार्षद उन्हें हटाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। लेकिन वह लगातार अपने आप को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उनके अनुसार अभी तक उनके पास 31 पार्षदों और 5 विधायकों की वोट हो गई। जिसके चलते उन्हें अब मेयर के पद से हटाना नामुमकिन हो गया है।

वही पार्षद मोती भाटिया ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1983 में यूथ कांग्रेस ज्वाइन की थी। तब से ही कांग्रेस पार्टी की सेवा में जुटे हुए थे। कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर वह रहे। विधानसभा चुनाव तक तो उन्होंने ईमानदारी से अपना कार्य किया। चुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस पार्टी की धड़ेबंदी समाप्त नहीं हो रही है। उनको कांग्रेस पार्टी के उच्च नेताओं द्वारा अलग-अलग तरह के आदेश मिलने शुरू हो गए थे। कांग्रेस धड़ेबंदी से मन आहत हुआ, जिस पर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की है।

Exit mobile version