Site icon News1India

बिहार: 4 साल का मासूम 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसा, ऐसे बचाई गई बच्चे की जान

पटना, बिहार के नालंदा जिले से खबर सामने आई है, जहां चार साल का मासूम 150 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया। करीब 8 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिसके बाद मासूम को तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया। नालंदा के कुल गांव में जिला प्रशासन की देख-रेख में वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ऐसे बचाई बच्चे की जान

जानकारी के मुताबिक मासूम की उम्र 3 या 4 साल बताई जा रही है। बच्चे की पहचान शिवम के रूप मेंं हुई है। इसे लेकर बच्चे की मां का कहना है कि उसका बच्चा बाकी बच्चों के साथ खेल रहा था। साथ ही बच्चे की मां भी पास के खेत में काम कर रही थी। इसी बीच मां को पता चला कि उसका बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया।

मौके पर पहुंचे सुरक्षाबल

बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना जैसे ही आस पास के लोगों को मिली अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सुबह से ही बच्चे को निकालने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे थे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब बच्चे की हालात में सुधार है।

40 से 50 फीट पर फंसा रहा मासूम बच्चा

स्थानीय लोगों का कहना है कि 150 फीट गहरे बोरवेल में करीब 40 से 50 फीट पर मासूम बच्चा फंसा रहा। गांव के लोगों का कहना है कि खेतों की सिंचाई के लिए बोरवेल खोदा गया था। लेकिन इस हादसे के बाद गांव में हडकंप मच गया।ये पहली घटना नहीं थी कि ऐसी घटना सामने आई हो। देश के दूसरे कई और राज्यों में इससे पहले कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि कई मामलों में बच्चों की जिंदगी बचा ली गई है। लेकिन कुछ बच्चों की जान नहीं बच पाई।

 

 

Mumbai Conversion: जबरदस्ती बदला लड़की का नाम और धर्म, जबरन प्रेम जाल में फंसाकर महिला से बनाए संबंध

Manipur कांड को लेकर मायावती ने किए BJP सवाल, बोली- क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?

Exit mobile version