Site icon News1India

Bihar : गंडक नदी में नहाने गए 5 बच्चों की डूबने से हुई मौत, एक का शव बरामद.. ऐसे हुआ हादसा

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गंडक नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए। डूबे गए 5 बच्चों में से एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। बच्चे का नाम कुलदीप कुमार बताया जा रहा है। अभी चार शव की तलाश जारी है। गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम बच्चों के शव को बरामद करने की कोशिश में लगी हुई है। ये सभी बच्चे आहोक गांव में शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

ऐसे डूबे बच्चे

स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि नहाते वक्त एक युवक का पैर फिसला, जिसे बचाने के लिए एक-एक कर पांचों युवको ने गहरे पानी में छलांग लगा ली। पांचों युवक को डूबता देख आस-पास के लोग शोर मचाने लगे। फिर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से पांचों युवको के शव को ढूंढने की कोशिश की गई। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से एक युवक कुलदीप कुमार का शव बरामद किया गया।

मातम में बदली खूशी

जैसे ही घटना की सूचना बलिया अनुमंडल प्रशासन, साहेबपुर कमाल प्रखंड एवं स्थानीय थाना की टीम को मिली वो मौके पर पहुंची। फिलहाल डूबे गए चारों बच्चों के शव ढूंढे जा रहें हैं। इस घटना के बाद परिजन खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। वहीं शादी की खुशी मातम में बदल गई।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version