Site icon News1India

Bihar: पटना में आरोपियों का बेखौफ तांडव, चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। न क्राइम करने का डर ना कानून का कोई खौंफ। इसका जीता- जागता सबूत पटना से सामने आया है। बता दें कि पटना में अराधियों ने एक साथ चार लोगों को गोली मारी है। शास्त्रीनगर थाना इलाके के ऊर्जा स्टेडियम के पास एक महिला से चेन स्नैचिंग के दौरान गोली मारी गई है। वहीं वारदात बीती रात करीब 1 बजे हुई है। हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है।

बताया जा रहा है कि हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग स्कूटी और बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि तभी वो ऊर्जा स्टेडियम के पहुंचे ही थे कि तभी घात लगाए बैठे तीन अपरादियों ने उन्हें घेर लिया और हॉस्टल संचालिका से चेन मांगने लगे। हॉस्टल संचालिका चेन भी दे रही थी, लेकिन तभी उसके साथ नौजूद लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद तीन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में हॉस्टल संचालिका समेत चार लोगों को गोली लग गई।

बता दें कि सभी घायलों को आनन-फानन में आईजीआईएमएस ले जाया गया। जहा देर रात सभी का ऑपरेशन किया गया। इस वारदात के बाद पटना में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने अपरादियों की तलाश शुरू कर दी हैं। वहीं वारादात के बाद देर रात घटनास्थल पर पटना पुलिस की टीम पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस महिला से चेन स्नैचिंग हो रही थी। वह बोरिंग रोड पर एक हॉस्टल का संचालन करती है।
फिलहाल चारों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और पुलिस ने एक अपराधी की पहचान कर ली है, जिसे पकड़ने की कोशिश हो रही है.शास्त्री नगर इलाके में एक पखवाड़े के अंदर यह दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि बीती रात 4 लोगों को लूट के क्रम में गोली मार दी गई। ऐसे में पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।

Exit mobile version