News1India

Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- ‘आपने पूरा जीवन झगड़ा लगाने का ही काम किया है’

Bihar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। वे दो दिनों तक पूर्णिया और किशनगंज जिलों में रहेंगे। पूर्णिया पहुंचने के बाद अमित शाह ने रंगभूमि मैदान में ‘जन भावना महासभा में हिस्सा लिया। जिसके दौरान उन्होंने राजद और जदयू पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि, ‘हम स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की जगह सेवा और विकास की राजनीति के पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश बाबू ने जिस एंटी कांग्रेस राजनीति से जन्म लिया था, उसी के पीठ में छुरा घोंपकर RJD और कांग्रेस की गोदी में बैठने का काम किया है’।

बता दें कि अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर नमन किया और पार्टी की तरफ से राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। जिस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि रैली में करीब डेढ़ से दो लाख कार्यकर्ता शामिल थे। बिहार की सत्ता से हटने के बाद राज्य में भाजपा की यह पहली बड़ी रैली है।

अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव को घेरे में लेते हुए कहा कि, ‘मैं यहां आया हूं तब लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे। झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है लालू जी, आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन यही काम किया है’।

केद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘जब लालू जी सरकार में जुड़ गए हैं और नीतीश जी लालू की गोद में बैठे हैं। अब यहां डर का माहौल बन गया है। मैं आपको कहने आया हूं कि, ये सीमावर्ती ज़िले भारत का हिस्सा हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यहां पर नरेंद्र मोदी सरकार है’

Exit mobile version