Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Bihar Violence: हिंसा की आग में सुलग रहा बिहार, सासाराम में बम ब्लास्ट, बिहारशरीफ में फायरिंग, कई लोग घायल

Anu Kadyan by Anu Kadyan
April 2, 2023
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में रामनवमी के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सासाराम से है। जहां एक बम ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नालंदा के बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में भी शनिवार को दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच करीब 12 राउंड फायरिंग हुई है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो घायल है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। 

बिहारशरीफ में लगा कर्फ्यू

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है तो वहीं जिले में धारा 144 पहले से लागू है। पुरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स भी शहर में गश्त लगा रहे हैं। सासाराम बम ब्लास्ट केस में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं हिंसा मामले में अब तक कुल 32 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

RELATED POSTS

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

November 17, 2025
Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

November 17, 2025

विस्फोट में 6 लोग घायल

सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में शनिवार को हुए बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। फॉरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद है। मामले पर हर एंगल से जांच की जा रही है। “विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।” 

#WATCH | Police personnel deployed in Biharsharif, Nalanda as Section 144 is imposed in the city after a fresh clash erupted last night following violence during Ram Navami festivities#Bihar pic.twitter.com/Th9zffoJFt

— ANI (@ANI) April 2, 2023

डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि “विस्फोट एक झुग्गी में हुआ था। इलाके से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। वहीं प्रथम दृष्टया से यह एक सांप्रदायिक घटना नहीं लगती है।” घटना के बाद पुलिस टीम, एसटीएफ और पैरा मिलिट्री फोर्स ने सासाराम में फ्लैग मार्च किया।

फायरिंग में एक की मौत, दो घायल

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो बिहार में सांप्रदायिक तनाव शनिवार को फिर से बढ़ गया। नालंदा के दो इलाकों में दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बिहारशरीफ के पहाड़पुर क्षेत्र और सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज इलाके में झड़पें हुईं। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र कुमार ने बताया कि “पहाड़पुर इलाके में झड़प के दौरान दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

अब तक 45 लोगों की गिरफ्तारी

इससे पहले 31 मार्च को नालंदा के बिहारशरीफ, रोहतास के सासाराम से झड़प की खबर सामने आई थी। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाने वाले थे। गृह मंत्री अमित शाह का दौरा जिले में झड़पों के बाद धारा 144 लागू होने के कारण रद्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार राज्य में रामनवमी समारोह के बाद गुटों के बीच हुई झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अधिकारियों ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि “स्थिति शांतिपूर्ण है और यहां धारा 144 लागू कर दी गई है।” 

इन सबके बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पटना पहुंचे हैं। वें रविवार सुबह 11:30 बजे पटना के दीघा में सशस्त्र सीमा बल  के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Tags: biharfiring in BiharsharifNews1Indiaramnavmiviolence
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Bihar Cabinet Formula: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई...

Bihar

Bihar में नई सरकार के गठन की तैयारी, नीतीश कुमार जल्द देंगे इस्तीफा

by Mayank Yadav
November 16, 2025

Bihar New Govt: बिहार की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि राज्य में नई सरकार...

Bihar News

कौन हैं संजय यादव? जिनकी वजह से लालू परिवार में मची है खींचतान

by Virend Negi
November 15, 2025

Rohini Acharya Bihar News:  अपनी किडनी दान कर परिवार के प्रति अपना समर्पण दिखाया था, ने अब राजनीति छोड़ने और...

CM Yogi Adityanath Yogi Govt

Bihar election results: सीएम योगी की रैलियों ने किया कमाल, NDA को मिली बड़ी बढ़त

by Mayank Yadav
November 14, 2025

Bihar election results: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामने आए रुझानों से स्पष्ट होता है कि NDA की बढ़त...

Next Post

Data Theft: 24 राज्य... 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

सासाराम हिंसा: घर में बनाया जा रहा था बम..क्या अमित शाह की रैली को दहलाने की थी साजिश?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version