Site icon News1India

Bikaner Express Derailed: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident) हुआ है. बीकानेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633 (up)) की 12 बोगियां शाम के करीब पांच बजे पटरी (Bikaner Express Derailed) से उतर गईं।

इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं, अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हादसे में घायल 16 लोगों को मैनागुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां से सबसे करीब जलपाईगुड़ी स्टेशन है. यहां से एक राहत ट्रेन के साथ एंबुलेंसों को भी भेजा गया है।

इस हादसे के बाद प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. ट्रेन में सवार लोगों के परिजन, रिश्तेदार मोबाइल नंबर पर कॉल करके 8134054999,0361-2731621, 0361-27…0361-2731622, 0361-2731623 करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान के लिए 0121-2725942 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Exit mobile version