Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चैन लूटी,पति के साथ स्कूटी पर थी सवार

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चैन लूटी,पति के साथ स्कूटी पर थी सवार

मथुरा के थाना हाई वे पर स्कूटी सवार एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने उसकी सोने की चैन लूट ली। विरोध करने पर महिला को चलती स्कूटी पर धक्का दे दिया। जिसकी वजह से पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

थाना हाई वे क्षेत्र में हुई वारदात

थाना हाई वे क्षेत्र में गोवर्धन रोड पर पीड़ित महिला मीरा शर्मा अपने पति के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। स्कूटी सवार दंपत्ति जैसे ही थाना हाई वे क्षेत्र स्थित रतन लाल फूल कटोरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के समीप पहुंचे की तभी पीछे से आते पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले पर हाथ मारते हुए चैन तोड़ ली।

पीड़ित महिला ने तत्काल एक बदमाश पर हाथ मारा। बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख स्कूटी सवार दंपति में धक्का मार दिया। जिसकी वजह से महिला मीरा शर्मा के सर में गंभीर चोट आ गई और वह घायल हो गईं।

बच्चों की दवा लेकर लौट रहे थे दंपति

पीड़ित महिला मीरा शर्मा अपने पति के साथ शहर के पॉश इलाके कृष्णा नगर आए थे। जहां वह एक निजी चिकित्सालय से बच्चों की दवा लेकर लौट रहे थे। मीरा शर्मा अपने पति के साथ स्कूटी से जैसे ही थाना हाई वे क्षेत्र में अपनी कॉलोनी शिवाशा स्टेट से चंद कदम पहले पहुंचे की तभी बेखौफ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे डाला।

घायल महिला को कराया अस्पताल में भर्ती

वारदात के बाद घायल हुई पीड़िता मीरा शर्मा को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनके सर में लगी चोट का डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया। पीड़ित महिला मीरा शर्मा पत्रकार भी हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को पकड़ने का दावा करने लगी।

वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल

महिला के साथ हुई चैन लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए। एसएसपी ने पीड़ित महिला मीरा शर्मा और उनके पति से वारदात की जानकारी ली। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित से काफी कुछ जानकारी मिली है। वारदात के खुलासे के लिए 5 टीम बनाई हैं।

Exit mobile version