Site icon News1India

BJP ने 12 लोगों को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी से बगावत करने का आरोप

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भाजपा के बागी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इन सभी पर पार्टी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया गया है ।

पार्टी से बगावत करने वालों को किया निष्काषित

मामले की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बताया की पार्टी से बगावत करने वाले काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री वरुण प्रताप सिंह के अलावा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन सिंह समेत कुल 12 लोगों को पार्टी से निष्कासित किया गया है। निष्काषित किये गए वरुण प्रताप सिंह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन सिंह निर्दल प्रत्याशी को अपना समर्थन दे रहे हैं। इसके अलावा पूर्व सभासद है छाया श्रीवास्तव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदेव प्रजापति ,जिला मंत्री महिला मोर्चा कुसुम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा माधुरी सिंह, पूर्व मंडल मंत्री अजय भारती ,जिला कार्यसमिति गिरीश पांडे ,मंडल प्रभारी संतोष तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, मंडल महामंत्री दिलीप सिंह और मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह शामिल है।

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version