Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निधन पर बीजेपी ने किये सभी कार्यक्रम स्थगित

अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निधन पर बीजेपी ने किये सभी कार्यक्रम स्थगित

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ बीजेपी नेता शेष नारायण मिश्रा ने शुक्रवार की सुबह तड़के संजय गांधी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में अंतिम सांस ली। वरिष्ठ बीजेपी नेता के निधन की खबर सुनकर भारतीय जनता पार्टी व उनके समर्थकों में शोक की लहर है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शेष नारायण मिश्र का करीब एक सप्ताह पहले तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर दो दिन पहले ही उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ (SGPGI) में शिफ्ट किया गया। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी शुक्रवार की सुबह तड़के उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर जिले पर पहुंचते ही मुख्यालय स्थित उनके घर पर सुबह से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। हर कोई एक दूसरे से उनकी भूली बिसरी यादें साझा कर रहा था। उनकी सरलता सीधेपन स्वभाव की यादें कर, सभी की आंखें नम हो जाती थी। अपनी सहजता के कारण वह कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

उनके निधन की खबर से बीजेपी कार्यकर्ताओं व उनके शुभचिंतकों को गहरा आघात लगा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के निधन पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, कटरा के विधायक बावन सिंह मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी,तरबगंज विधायक प्रेम नरायण पांडेय, मनकापुर विधायक व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने शोक जताया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य भी रहे

शेषनरायन मिश्रा कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव के भुतिहा गांव के मूल निवासी थे। हालांकि काफी पहले वह गोंडा शहर में आकर बस गए थे। मूल रूप से दवा व्यवसायी शेषनरायन मिश्रा बीजेपी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक थे। उनकी निष्ठा न लगन के बदौलत वर्ष 2004 में उन्हें भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद योगी सरकार में उन्हें खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का सदस्य बनाया गया और फिर 2020 में वह अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने। वर्तमान में वह अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे थे।

बीजेपी ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चलाया जा रहा कार्यक्रम व अन्य सभी पार्टी कार्यक्रम शुक्रवार को स्थगित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जायेगा।

Exit mobile version