Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Gujarat चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, UCC का ऐलान कर सकती है सरकार, कैबिनेट बैठक होगी नई रणनीति तैयार

Anu Kadyan by Anu Kadyan
October 29, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऐलान संभव है। माना जा रहा है कि सरकार ने इसके लिए तैयारी कर  ली है। जल्द ही इसको लेकर एक कमेटी बनाई जा सकती है। इसकी कमेटी को लेकर आज ही कैबिनेट की बैठक में ऐलान हो सकता है। हालांकि इससे पहले भी यूपी और उत्तराखंड से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की बात उठ चुकी है। फिलहाल कैबिनेट बैठक का इंतजार करना होगा किस तरह की बात इसमें रखी जाती है। क्या निर्णय लिया जाता है। हालांकि कांग्रेस और आप पार्टी ने इसका विरोध किया है।

1961 में गोवा में लागू हुआ था UCC

आपको बता दें कि मार्च 2022 में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का निर्णय लेने वाला देश का पहला राज्य है। हालांकि गोवा में यूनिफॉर्म सिविल कोड देश में शामिल होने से पहले ही लागू हो गया था। दरअसल गोवा में पुर्तगाल सरकार ने 1961 में ही सिविल कोड लागू कर दिया था।

RELATED POSTS

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

November 6, 2025
गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

October 16, 2025

आप सोच रहे होगे आखिर यूनिफॉर्म सिविल कोड है क्या? आईए हम इस पर चर्चा करतें है।

क्या है UCC

दरअसल कानून की नजर में सब एक समान हैं। जाति, धर्म और इस बात से परे की आप पुरुष है या महिला, कानून सबके लिए एक ही है। देश में सभी धर्मों के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ है। जैसे हिंदू पर्सनल लॉ, मुस्लिम पर्सनल लॉ, ईसाई पर्सनल लॉ। लेकिन यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से हर धर्म के लिए समान कानून होगा।

उत्तराधिकार, शादी, तलाक, एडॉप्शन, विरासत और सबसे बढ़कर लैंगिक समानता ये ऐसे कारण है जिनकी वजह से यूनिफार्म सिविल कोड की आवश्यकता महसूस की जाती है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से महिलाओं का अपने पिता की संपत्ति पर अधिकार और गोद लेने जैसे मामलों के लिए भी समान नियम होंगे। क्योंकि किसी धर्म में पिता की संपत्ति पर बेटी का अधिकार नहीं है। किसी धर्म में बच्चा गोद नहीं ले सकते।

UCC चुनाव में इस्तेमाल होने वाला हथियार- विपक्षी पार्टियां

बीजेपी शासित कई राज्यों में UCC की मांग उठती रही है। एक और जहां भाजपा सरकार इसे लाने की बात करती है वहीं दूसरी और विपक्षी दल इसे चुनाव में इस्तेमाल होने वाले हथियार के तौर देखता हैं। बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणा पत्र में UCC का मुद्दा भी था। लेकिन मुस्लिम समुदाय ने लगातार इसका विरोध किया।

सभी धर्मों के अलग-अलग कानून होने के कारण न्यायपालिका पर बोझ पड़ता है। UCC आने से वर्षों से लंबित मामलों को निपटाने में आसानी होगी। माना जा रहा है कि इससे मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में भी सुधार होगा। हर धर्म पर एक समान कानून लागू होने से राजनीति में भी बदलाव आएगा। इससे अपनी धार्मिक मान्यताओं को मानने का अधिकार नहीं छिनेगा।

Tags: gujaratGujarat electionsNews1IndiaUCCUniform Civil Code
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

by Vinod
November 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में यूपी की मुस्कान की तरह ही कातिल बीवी ने खौफनाक वारदात को...

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

by Vinod
October 16, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार चुनाव के बीच गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर हो गया। यहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

आखिरकार 28 घंटे के बाद यहां से मिला ब्लैक बॉक्स, जो अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश का खोलेगा राज

आखिरकार 28 घंटे के बाद यहां से मिला ब्लैक बॉक्स, जो अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश का खोलेगा राज

by Vinod
June 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा प्लेन हादसा हुआ। एअर इंडिया का विमान टेकऑफ के बाद आग...

Next Post

US स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पर हमला, रात 2 बजे हाथ में हथौड़ा लिए घर में घुसा था हमलावर, FBI और पुलिस कर रही जांच

Shamli Crime News: गन्ने के खेत में मिला महिला का नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version